फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी के प्रोफेसर पर गाज गिरने की तैयारी, जांच में मिले दोषी

Sun, 09 Dec 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न तरह की शिकायतों पर हुई प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में तैनात एक विभागाध्यक्ष पर गाज गिरना तय है। सरकार ने आरोपी विभागाध्यक्ष को चार्जशीट करने की तैयारी कर ली है। सूत्रों का कहना है कि अगले हफ्ते तक सरकार आरोपी डाक्टर को चार्जशीट करने के बाद घर भी बैठा सकती है।

विज्ञापन


कुछ समय पहले आईजीएमसी के स्टाफ और साथी डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर विभागाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप लगाया कि विभागाध्यक्ष मरीज के तीमारदारों से लेकर मेडिकल कॉलेज स्टाफ तक से बदसलूकी करता था। यही नहीं, कुछ नर्सों ने अभद्र टिप्पणी की भी शिकायत की थी।

विज्ञापन

इसके बाद सरकार ने मामले की जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए। हाल ही में जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार उसका अध्ययन कर रही है। सूत्रों का कहना है कि जांच में आरोपी सही मिलने के बाद अब सरकार उसे चार्जशीट करने की तैयारी में है।

नाम न लिखने की शर्त पर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चार्जशीट के बाद अगर आरोपी के जवाब से सरकार संतुष्ट न हुई तो आरोपी विभागाध्यक्ष को बर्खास्त भी किया जा सकता है। फिलहाल, सरकार के आला अधिकारी जांच रिपोर्ट का अध्ययन करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें