फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, 461 बंदियों को रिहा करेगी सरकार

Thu, 25 Jan 2018 03:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
Getty Image
विज्ञापन

प्रदेश पुलिस विभाग के तीन अधिकारियों और कर्मचारियों को इस वर्ष प्रेसिडेंट पुलिस अवार्ड से नवाजा जाएगा। इसके लिए डीएसपी सुनील नेगी, हेड कांस्टेबल रंजना, ऑनरेरी हेड कांस्टेबल पन्ना लाल का नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन


तीनों पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतरीन सेवाओं के लिए इस अवार्ड से नवाजा जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस वर्ष के लिए उत्कृष्ट सेवाओं के आधार पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नामों की सिफारिश की थी। इसके आधार पर केंद्र सरकार ने तीन नामों पर मुहर लगाई है। एचसी रंजना वर्तमान अमर उजाला के गौरव सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

इसके साथ ही राज्य सरकार ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर राज्य के विभिन्न कारागारों में सजा काट रहे 461 बंदियों को उनके अच्छे आचरण एवं व्यवहार पर रिहा करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


सरकार के प्रवक्ता ने बताया है कि 133 बंदी कंडा जेल, 147 नाहन जेल, 84 धर्मशाला, 10 चंबा, 46 बिलासपुर, 4 हमीरपुर, 3 ऊना जेल, 11 सोलन, 14 कैथू, 7 मंडी और 2 नूरपुर जेल से रिहा किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें