फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन देगी सरकार, ये है वजह

Tue, 17 Jul 2018 11:09 AM IST
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के 15057 आंगनबाड़ी केंद्रों में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन मिलेंगे। फोन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी के 11 रजिस्ट्ररों की रिपोर्ट भरनी होगी। मोबाइल दिए जाने का मकसद समेकित महिला एवं बाल विकास परियोजना की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों को ऑनलाइन करना है।

विज्ञापन


जिला कल्याण अधिकारी सहित तहसील कल्याण अधिकारियों को पहले चरण में इस बारे में प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने केंद्र की डिटेल ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन भी भर सकती हैं। 

आंगनबाड़ी केंद्र संबंधी पूरा ब्योरा www.icds-wcd.inc.in पर दिया जा सकता है। इसके बाद देश, प्रदेश और जिले का कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन रिकॉर्ड को चेक भी कर सकता है। विभाग की ओर से प्रदेश भर में ऑनलाइन ब्योरा भरे जाने के बारे में प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन से ये भरनी होंगी जानकारियां 

आंगनबाड़ी केंद्र में नौनिहालों की पूरी जानकारी, उनको मिलने वाले पौष्टिक आहार, न्यूट्रीशियन सहित आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों को खेल-खेल में पढ़ाने, न्यूट्रीशिन का कोटा, परिवार ब्योरा, न्यूट्रीशियन डिस्ट्रीब्यूशन, प्री-स्कूल,घात्री महिलाओं का ब्योरा, आंगनबाड़ी केंद्रों में औचक निरीक्षण सहित अन्य जानकारियां इसमें भरनी होंगी।  

विभाग के निदेशक हंसराज शर्मा ने बताया है कि प्रदेश के पांच जिलों चंबा, ऊना, शिमला, हमीरपुर और सोलन में इस योजना को पहले चरण में शुरू किया जा रहा है। दूसरे चरण में प्रदेश के शेष जिलों में योजना लागू होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें