हिमाचल के नए उद्योगों में 1600 लोगों को रोजगार दिया जाएगा। राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में लगाए जाने वाले 42 नए उद्योगों में प्रदेश के बेरोजगारों को रोजगार मिल पाएगा।
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने बताया कि इन 42 उद्योगों के स्थापित होने से राज्य के करीब 1600 बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। राज्य में लगाए पुराने 14 उद्योगों का विस्तार भी किया जाना है ताकि इन उद्योगों में उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा सके।
इन उद्योगों को स्थापित करने के लिए औपचारिकताएं पूरी होने के बाद यूनिटों को लगाने का काम किया जाएगा। उनका कहना है कि ये नए उद्योग कालाअंब, बद्दी, बरोटीवाला और कांगड़ा के औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित किए जाने हैं।
औद्योगिक क्षेत्रों में पुराने उद्योगों के विस्तार को मंजूरी के करीब 14 मामले सरकार के पास मंजूरी के लिए आए हैं। इन उद्योगों के विस्तार की मंजूरी मिलने के बाद भी उत्पादन क्षमता तो बढ़ेगी और साथ ही बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।