फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों के रख रखाव पर सरकार का बड़ा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में उपेक्षित पड़े सैकड़ों मंदिरों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने ऐसे मंदिरों के रख रखाव और दैनिक पूजा के लिए धनराशि देने का फैसला लिया है। ये धन केवल उन मंदिर को मुहैया कराया जाएगा, जिन मंदिरों की जमीन को प्रदेश सरकार लैंड रिफार्म एक्ट के तहत अधिग्रहीत कर चुकी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इन मंदिरों को धन देने के लिए रिवाल्विंग फंड भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में भी इसकी घोषणा की थी।

सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल बैठक में उन मंदिरों को आर्थिक मदद देने का फैसला लिया गया, जिनकी भूमि या तो सरकार के अधिकार क्षेत्र में है या ऑक्यूपेंसी/नॉन आक्यूपेंसी टेंनेंट्स के अधीन है।
विज्ञापन

विज्ञापन

धर्मशाला और मंडी में खुलेंगे महिला थाने

इन मंदिरों की समितियों को सरकार से आर्थिक मदद लेने के लिए भूमि अधिग्रहण करने संबंधी प्रमाणपत्र प्रशासन के समक्ष पेश करने होंगे। बैठक में सिरमौर जिला के त्रिलोकपुर स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर न्यास के लिए मंदिर अधिकारी का एक पद सृजित करने का भी निर्णय लिया गया।

इसके अलावा सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि राजधानी शिमला के बाद धर्मशाला और मंडी में भी महिला पुलिस थाने स्थापित किए जाएंगे। शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में इसकी मंजूरी दे दी गई। बैठक में इन दोनों पुलिस थानों में 21-21 पद सृजित करने का फैसला लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें