फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: मेडिकल डिवाइस पार्क बद्दी में निकले पत्थरों को बेचकर कमाई करेगी हिमाचल सरकार

Fri, 07 Jul 2023 10:35 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पत्थर को बेचकर राॅयल्टी जुटाई जाएगी। इसके लिए इच्छुक क्रशर मालिकों को पत्थर खरीदने की डिमांड ली जाएगी। 
विज्ञापन
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल डिवाइस पार्क बद्दी के निर्माण के लिए जमीन को समतल करना शुरू कर दिया गया है। खोदाई के दौरान भूमि के एक कोने पर करोड़ों के पत्थर निकले हैं।   जिसे गुपचुप तरीके से सीमावर्ती क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। प्रदेश सरकार को इसकी शिकायत मिलने पर सप्लाई पर रोक लगा दी है। अब सरकार की अनुमति से यह पत्थर कहीं नहीं ले जाया जा सकेगा।

विज्ञापन


सरकार निर्णय लिया है कि इस पत्थर को क्रशर मालिकों को बेचा जाएगा। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पत्थर को बेचकर राॅयल्टी जुटाई जाएगी। इसके लिए इच्छुक क्रशर मालिकों को पत्थर खरीदने की डिमांड ली जाएगी। उसके आधार पर पत्थर सप्लाई होगा। अनुमान लगाया गया है कि खोदाई से अब तक करीब दो लाख टन पत्थर निकल गया है। इससे सरकार को 1.60 करोड़ रुपये की आय होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें