फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्तापानी में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाएगी हिमाचल सरकार: जयराम

Tue, 23 Feb 2021 10:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/करसोग (मंडी)
विज्ञापन
सीएम ने तत्तापानी में किया जल क्रीड़ा गतिविधियों का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार मंडी जिले के तत्तापानी में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से तत्तापानी में जल क्रीड़ा गतिविधियों का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न जलाशयों में स्पीड बोट, वाटर स्कीइंग, जेट स्कीइंग, स्की बोर्डिंग, वाटर स्कूटर, क्रूज जैसी गतिविधियां आरंभ करेगी। सीएम ने कहा कि सरकार ‘नई राहें नई मंजिलें’ योजना के तहत पर्यटन की दृष्टि से कम विकसित पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे न केवल प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भीड़ का बोझ कम होगा, बल्कि पर्यटकों को नए पर्यटन स्थल भी देखने को मिलेंगे। स्थानीय युवाओं को भी इससे रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


सरकार ने खेल प्रेमियों के लिए खेल गतिविधियां और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए प्रदेश विविध साहसिक गतिविधियां संशोधन नियम अधिसूचित किया है। सरकार कोल डैम क्षेत्र में जल परिवहन की संभावनाएं तलाशेगी। सतलुज आरती और एक बर्तन में 1995 किलो खिचड़ी बनाकर पहले ही तत्तापानी को पर्यटन की दृष्टि से बड़े स्तर पर पहचान मिल चुकी है और गिनीज बुक ऑफ  वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया है। करसोग क्षेत्र में माहूनाग मंदिर, कामाक्षा मंदिर जैसे विभिन्न प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं, जिन्हें पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के पूर्ण राज्यत्व का स्वर्ण जयंती वर्ष शानदार तरीके से मनाने का निर्णय लिया है। 

हिमाचल भवन नई दिल्ली के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू
मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग के ई-सर्विस पोर्टल को भी जारी किया। इसके साथ ही हिमाचल भवन नई दिल्ली, चंडीगढ़ और हिमाचल सदन नई दिल्ली की बुकिंग के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू की। इस अवसर पर सांसद रामस्वरूप शर्मा, करसोग के विधायक हीरा लाल, सचिव पर्यटन देवेश कुमार, निदेशक पर्यटन यूनुस मौजूद रहे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पर्यटन निगम की दो एसी वोल्वो बसों को किया रवाना 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की दो यूरो-6 एसी वोल्वो बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों को 2.38 करोड़ रुपये की लागत से खरीदा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन विकास निगम ने इन यूरो-6 एसी वोल्वो बसों को देश भर में सबसे पहले खरीदा है। पर्यटकों और आम लोगों की सुविधा के लिए निगम की परिवहन शाखा शिमला-दिल्ली-शिमला, मनाली-दिल्ली-मनाली के बीच एसी वोल्वो बसें संचालित कर रहा है। पर्यटकों की मांग पर पर्यटन निगम शिमला और मनाली के आसपास भी नॉन एसी बसें संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन बसों का परिचालन मनाली व शिमला के मध्य भी किया जा रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि ये बसें वायु प्रदूषण नियंत्रित करने में मददगार साबित होंगी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें