फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: ड्रग माफिया पर कार्रवाई के लिए सलाहकार बोर्ड बनाएगी सरकार, तस्करों की संपत्तियां होंगी जब्त

Thu, 23 Mar 2023 10:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 नशीले पदार्थों के कारोबार पर निगरानी के लिए प्रिवेंशन ऑफ इलिसिट ट्रैफिक इन नारकोटिक्स ड्रग्ज एंड साइकोट्रोपिक सबस्टांसेज एक्ट के अंतर्गत सलाहकार बोर्ड का गठन किया जाएगा। 
विज्ञापन
सीएम सुक्खू ने अधिकारियों के साथ की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नशे की बुराई पर रोक, ड्रग माफिया पर कार्रवाई के लिए प्रदेश सरकार सलाहकार बोर्ड बनाएगी और नशा तस्करों की संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। राज्य में नशे की समस्या से निपटने के लिए बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री ने पुलिस, गृह और विधि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में यह जानकारी साझा की। सुक्खू ने कहा कि नशा तस्करों पर विशेष टास्क फोर्स अंकुश लगाएगी। इसके लिए विशेष कार्य बल का भी गठन किया जाएगा।

विज्ञापन


सीएम ने बैठक में जानकारी दी कि नशीले पदार्थों के कारोबार पर निगरानी के लिए प्रिवेंशन ऑफ इलिसिट ट्रैफिक इन नारकोटिक्स ड्रग्ज एंड साइकोट्रोपिक सबस्टांसेज एक्ट के अंतर्गत सलाहकार बोर्ड का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने तथा खुफिया सूचनाओं को साझा करने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से एक प्रभावी तंत्र विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे और केंद्रीय कानून में आवश्यक संशोधन का भी आग्रह किया जाएगा। नशे के आदी लोगों को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए राज्य में एक आधुनिक नशामुक्ति और पुनर्वास केंद्र स्थापित किया जाएगा। इन केंद्रों से उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाया जाएगा। यह केंद्र कुशल सहायक कर्मचारियों के साथ आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगे। सुक्खू ने कहा कि नशे के सौदागरों को पकड़ कर उनके विरुद्ध कानून के तहत त्वरित आधार पर मामला दर्ज करना समय की मांग है।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें