एमएसटीसी के जरिये होगी चूना पत्थर खदानों की नीलामी
अगस्त माह में प्रदेश सरकार ने माइनिंग लीज की नीलामी के लिए मैटल स्क्रैप ट्रेड काॅर्पोरेशन लिमिटेड (एमएसटीसी) के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किया था। एमएसटीसी भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय का उपक्रम है। इस समझौते के तहत प्रदेश में खनन पट्टे (माइनिंग लीज) और कंपोजिट लाइसेंस की ई-ऑक्शन सुविधा उपलब्ध होगी। चूना पत्थर खदानों की नीलामी भी एमएसटीसी के माध्यम से ही होगी।