सरकार ने आईएएस अधिकारी आदित्य नेगी को बीबीएनडीए का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। इसके अलावा 6 एचएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। एडिशनल रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं धर्मशाला शुभकरण सिंह को मंडलायुक्त धर्मशाला के सहायक आयुक्त के पद पर तैनात किया है।
चमेरा प्रोजेक्ट के भू अधिग्रहण अधिकारी विजय कुमार को अतिरिक्त आयुक्त धर्मशाला नगर निगम के पद पर तैनात किया है। अतिरिक्त आयुक्त धर्मशाला नगर निगम सतीश कुमार को सहायक बंदोबस्त अधिकारी कुल्लू के पद पर तैनाती दी है।
आरटीओ उड़न दस्ता धर्मशाला संदीप सूद को आरटीओ कुल्लू के पद पर स्थानांतरित किया है। आरटीओ कुल्लू राजकृष्ण को एडिशनल रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं धर्मशाला के पद पर तैनाती दी है। मंडलायुक्त धर्मशाला के सहायक आयुक्त अनिल कुमार भारद्वाज को आरटीओ उड़न दस्ता धर्मशाला के पद पर तैनाती का आदेश दिया गया है।