हाल ही में इंस्पेक्टर से पदोन्नत हुए 10 डीएसपी को नई तैनाती प्रदान कर दी है। हेमराज को डीएसपी 6 आईआरबीएन कोलर, जगदीश चंद को डीएसपी 2 आईआरबीएन सकोह, गुरबचन सिंह को एसडीपीओ सुंदरनगर, राम देव को स्टाफ अफसर आईजी मंडी, संजीव कुमार पंचम को डीएसपी 4 आईआरबीएन जंगलबैरी, वरुण पटियाल को एसडीपीओ चौपाल, बिन्नी मिन्हास को एसडीपीओ बंजार, मुकेश कुमार को डीएसपी सीआईडी क्राइम, कैलाश चंद को विजिलेंस शिमला और सुनील कुमार को एसडीपीओ कांगड़ा के पद पर तैनाती दी गई है।
प्रोबेशन पूरा होने पर मिली पोस्टिंग
इसके साथ ही सरकार ने तीन एचपीएस अधिकारियों को प्रोबेशन पीरियड पूरा करने पर तैनाती प्रदान कर दी है। अनिल कुमार पंचम को डीएसपी एलआर मंडी, प्रियांक गुप्ता को डीएसपी एलआर शिमला और रमाकांत ठाकुर को डीएसपी एलआर चंबा लगाने के आदेश जारी किए हैं।