फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरियों में इंटरव्यू खत्म करने को लेकर सीएम वीरभद्र का बड़ा बयान

Wed, 26 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू खत्म करने का मामला फिर से कैबिनेट में जाएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि सरकार इस पर गंभीरता से विचार करेगी। सीएम वीरभद्र सिंह ने यह बात तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के लिए साक्षात्कार खत्म करने की संभावना पर कही।
विज्ञापन


वीरभद्र ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को हजारों नौकरियों के अवसर दे रही है। बड़ी संख्या में युवाओं को भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में भाजपा के तमाम आरोपों को भी बेबुनियाद बताया। सीएम मंगलवार को शिमला के पीटरहॉफ में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होेंने कहा कि कांग्रेस घोषणा पत्र के तमाम वादों को सरकार पूरा कर रही है। कई वादे पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि रोजाना किसी न किसी विभाग में पदों को भरने की प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है। इसके अलावा जिनकी नौकरी अस्थायी तौर पर है, उन्हें नियमित किया जा रहा है। सरकार हमेशा कर्मचारियों के हित में ही कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर सबसे बड़े माफिया डॉन

सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि अनुराग ठाकुर खुद ही सबसे बड़े माफि या डॉन हैं। सीएम ने यह बात भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के एक बयान पर सीएम से पूछे गए सवाल पर कही। 

पीएम ने डॉ. परमार का भी सम्मान नहीं किया 
सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने हिमाचल को 14वें वित्त आयोग के तहत 72 हजार करोड़ देने की बात की है, जबकि अभी तक इसमें से हिमाचल को केवल दो किस्तें ही मिली हैं। इस बारे में हिमाचल के लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया गया है। यह कहा गया कि वीरभद्र सिंह किस तरह के सीएम हैं। 

सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि डॉ. परमार ने हिमाचल को पार्ट सी स्टेट से आगे बढ़ाकर पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाया। पीएम ने उनका भी सम्मान नहीं किया। हमने हमेशा भारत सरकार का सम्मान किया है। हम करते रहेंगे। पीएम को हिमाचल सरकार का भी सम्मान करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें