फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडे़ अफसरों की लापरवाही पर हिमाचल सरकार सख्त

Mon, 04 Jul 2016 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
विज्ञापन
विभिन्न विभागों में बडे़ और प्रमुख अधिकारियों की लापरवाही को सरकार ने गंभीरता से लिया है। लापरवाह अधिकारियों पर सख्ती करते हुए सरकार ने निर्देश जारी किए हैं कि अगर उन्होंने छोटे अधिकारियों और कर्मचारियों की वार्षिक पर्सनल परफार्मेंस एप्रेजल रिपोर्ट को रोका तो उनकी खुद की भी खैर नहीं होगी। ऐसे विभागाध्यक्षों और नियंत्रण अधिकारियों की खुद की एप्रेजल रिपोर्ट पर भी एडवर्स रिमार्क्स या एंट्री की जाएगी।
विज्ञापन


सरकार के कार्मिक विभाग ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्मिक तरुण श्रीधर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक यह बात सरकार के ध्यान में आई है कि ऐसे मामलों में न तो निर्धारित समयसीमा का ध्यान रखा जा रहा है और न ही गंभीरता से जारी निर्देशों की अनुपालना की जा रही है। निर्देश जारी किए कि अधिकारियों या कर्मचारियों की वार्षिक पर्सनल परफॉर्मेंस एप्रेजल रिपोर्ट (एपीएआर) बनाने का काम तय अवधि में पूरा किया जाए।

इसे बिना किसी लापरवाही के करें। सभी काडर नियंत्रण अधिकारी और विभागाध्यक्ष सुनिश्चित करेंगे कि वे निर्धारित अवधि और निर्देशों के मुताबिक ही इस पर कार्रवाई करें। पिछले पांच साल में तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों का इस बारे में क्या स्टेटस है। 21 जुलाई तक इसकी जानकारी भी संबंधित विभागों की वेबसाइटों पर डाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें