फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने भूल सुधारी, खेती के लिए दो तिहाई नहीं इतने घटाए बिजली के दाम

Thu, 28 Jun 2018 04:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के किसानों को कृषि कार्य के लिए 35 नहीं 75 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली दी जाएगी। कैबिनेट की बैठक में खेती के लिए बिजली के दाम दो तिहाई की जगह एक चौथाई घटाने का फैसला हुआ था। सूचना एवं जन संपर्क विभाग की गलती के कारण कैबिनेट के सही फैसले की जानकारी मीडिया को नहीं दी गई।

विज्ञापन


बुधवार को किसानों के लिए बिजली 65 फीसदी सस्ती होने की खबर प्रकाशित होने के बाद सरकार ने अपनी गलती में सुधार किया है। कैबिनेट के फैसले की मीडिया में गलत जानकारी देने वाले अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ फिलहाल सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन

सरकार के प्रवक्ता ने बताया है कि मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में घोषणा की थी कि किसानों को खेती के लिए बिजली 75 पैसे प्रति यूनिट की दर से दी जाएगी, जबकि वर्तमान दर एक रुपये प्रति यूनिट है।

मंत्रिमंडल ने बुधवार को इसको मंजूरी दे दी। प्रवक्ता ने बताया कि सूचना एवं जन संपर्क विभाग की गलती के कारण 35 पैसे प्रति यूनिट रिपोर्ट किया गया, जबकि वास्तव में इसे 75 पैसे प्रति यूनिट किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें