शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कुक-कम-हेल्पर को प्रत्येक एक महीने की सेवा पूरी करने पर एक दिन का आकस्मिक अवकाश लेने का अधिकार होगा। यह अवकाश बीमारी, व्यक्तिगत जरूरतों, पारिवारिक आपात स्थिति अथवा अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों में लिया जा सकेगा। हालांकि, इसके लिए संबंधित सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। कुक-कम-हेल्पर के स्वीकृत अवकाश पर रहने के दौरान संबंधित स्कूल प्रबंधन समिति को वैकल्पिक कुक-कम-हेल्पर की व्यवस्था करनी होगी। इससे स्कूलों में पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों के लिए भोजन तैयार करने और परोसने का काम प्रभावित नहीं होगा।