फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन संकट के बीच हिमाचल सरकार ने कम किए 400 टीकाकरण सेंटर

Sat, 17 Jul 2021 10:32 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 सरकार ने फैसला लिया है कि जब तक 5 लाख अतिरिक्त डोज स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध नहीं हो जाती हैं, तब तक वैक्सीन नहीं लगाई जा सकती। 
प्रदेश में 18 साल से ज्यादा उम्र के 55 लाख लोगों को वैक्सीन लगनी है। 
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैक्सीन की कमी के बीच सरकार ने हिमाचल प्रदेश में 400 वैक्सीनेशन सेंटर बंद कर दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से हिमाचल को पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध न होने पर यह फैसला लिया है। हिमाचल में लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए करीब 700 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए थे। अब 300 सेंटरों में ही वैक्सीन लगाई जा रही है।

विज्ञापन


इनमें 200 शहरी और 100 ग्रामीण क्षेत्रों के सेंटर शामिल हैं।प्रदेश में 18 से 44 साल तक के लोगों को फिलहाल अभी वैक्सीन नहीं लगेगी। सरकार ने फैसला लिया है कि जब तक 5 लाख अतिरिक्त डोज स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध नहीं हो जाती हैं, तब तक वैक्सीन नहीं लगाई जा सकती।

 प्रदेश में 18 साल से ज्यादा उम्र के 55 लाख लोगों को वैक्सीन लगनी है। अभी तक प्रदेश में 32 लाख 58 हजार लोगों को पहली, जबकि 9.60 लाख लोगों को दूसरी डोज लगनी है। अन्य लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। 18 से 45 साल तक लोगों को इस महीने वैक्सीन लगाने की संभावनाएं नजर नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन


इस वर्ग में 12 लाख लोगों को वैक्सीन लगी है, जबकि इनकी संख्या साढ़े 31 लाख है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जब तक 5 लाख अतिरिक्त डोज उपलब्ध नहीं होती तब तक इस वर्ग के लोगों को वैक्सीन नहीं लगाई जा सकती है। 

हिमाचल को मिली डेढ़ लाख डोज 
बड़ी जद्दोजहद के बाद केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय ने हिमाचल को डेढ़ लाख वैक्सीन डोज की सप्लाई भेजी है। हिमाचल में अभी 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को ही वैक्सीन लगाई जा रही है।  
प्रधानमंत्री ने कहा, पर्यटक स्थलों में न उमड़ने दें भीड़ 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल सरकार को पर्यटन स्थलों में लोगों की भीड़ को उमड़ने न देने की बात कही है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय और फिर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी हिमाचल सरकार को एहतियात बरतने की सलाह दी है। बाजारों और पर्यटक स्थलों में भीड़ पर नियंत्रण रखने और नियम सख्ती से लागू करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें