फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के परिवारों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में राज्य सरकार

Mon, 08 Aug 2016 10:28 AM IST
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की सरहदों पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए अब हिमाचल का कोई जवान शहीद होता है तो राज्य सरकार उसके परिवार को पांच के बजाय बीस लाख रुपये देगी। सैनिक वेलफेयर ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। सूत्र बताते हैं कि राज्य सरकार जल्द ही इसे हरी झंडी दे सकती है। अभी तक देश पर जान कुर्बान करने वाले सैनिकों के परिवारों को सरकार पांच लाख रुपये ही देती है।
विज्ञापन


बता दें कि पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले में हिमाचल के दो सैनिक शहीद हुए थे, उनके परिवारों को स्पेशल केस मानकर सरकार ने 20-20 लाख रुपये दिए थे। श्रीनगर उग्रवादी हमले में भी हिमाचल से एक सैनिक शहीद हुआ था, उनके परिजनों को भी 20 लाख रुपये दिए गए थे।
विज्ञापन

अन्य राज्यों में भी 20 लाख का प्रावधान

सैनिक वेलफेयर के सचिव सुनील चौधरी ने बताया कि देश के अन्य राज्यों में शहीद सैनिक के परिजनों को 20 लाख रुपये राहत राशि मिलती है। लिहाजा, हिमाचल के शहीद होने वाले सैनिकों के परिवारों की राहत राशि में भी बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है।

सैनिक परिवारों पर सरकार मेहरबान
हाल ही में राज्य सरकार ने सूबे के सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं कि फौजियों के काम फटाफट निपटाए जाएं। राज्य के तीन लाख सैनिक परिवारों को राहत देते हुए सरकार ने कहा है कि इन्हें काम के लिए दफ्तरों के बार-बार चक्कर काटने पड़े तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें