फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी बसों और टेंपो की एंट्री महंगी, कंपोजिट शुल्क वसूलने का लिया फैसला

Thu, 14 Jun 2018 02:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
tempo traveller
विज्ञापन

हिमाचल में अब बाहरी राज्यों से आने वाले कांट्रेक्ट कैरेज (व्यावसायिक) वाहनों की एंट्री मंहगी होगी। मंत्रिमंडल ने पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हरियाणा की तर्ज पर इन वाहनों की एंट्री पर 2500 से लेकर 8000 रुपये तक कंपोजिट शुल्क वसूलने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


इन वाहनों के प्रवेश पर अभी तक महीने में तीन चक्कर लगाने के दस हजार रुपये कंपोजिट शुल्क के रूप में लिए जाते थे। नई व्यवस्था के तहत अब बाहरी राज्यों से हिमाचल में प्रवेश करने पर इस श्रेणी के वाहनों से हर बार शुल्क लिया जाएगा।

विज्ञापन

मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन को मंजूरी

शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कांट्रेक्ट कैरेज वाहनों के शुल्क ढांचे के युक्तिकरण के लिए मोटर वाहन अधिनियम 1999 के नियम-69ए के संशोधन को मंजूरी दी गई।

प्रदेश सरकार का मानना है कि हिमाचल से जब भी बाहरी राज्यों को इस तरह के  वाहन जाते हैं, उन्हें हर बार इस शुल्क की अदायगी करनी पड़ती है। इसके चलते प्रदेश सरकार ने भी अपने नियमों में संशोधन करने का फैसला लिया है।

सरकार के फैसले से प्रदेश के खजाने में करोड़ों रुपये अतिरिक्त आएंगे। पर्यटन सीजन के दौरान हिमाचल में बाहरी राज्यों से हर हफ्ते 5 से 7 हजार कांट्रेक्ट कैरेज आते हैं। कांट्रेक्ट कैरेज वाहनों में टैंपो ट्रेवलर से लेकर वॉल्वो और प्राइवेट ऑर्डिनरी बसें आती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें