फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं को हिमाचल आने का न्योता

Wed, 12 Jun 2019 02:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने हॉलीवुड और बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं को हिमाचल आने का न्योता दिया है। उनके सामने शर्त रखी है कि अगर वे अपनी फिल्म की 50 फीसदी से अधिक शूटिंग हिमाचल में करते हैं और उसमें भी तीन लीडिंग कलाकार हिमाचल से ही लेते हैं तो उन्हें सवा दो करोड़ रुपये की ग्रांट दी जाएगी।

विज्ञापन


इसके लिए फंड शराब की हर बोतल पर 50 पैसे वसूलकर जुटाया जाएगा। हिमाचल सरकार ने इसके लिए हिमाचल प्रदेश फिल्म नीति 2019 को अधिसूचित कर दिया। 

अतिरिक्त मुख्य सचिव सूचना एवं जनसंपर्क डा. श्रीकांत बाल्दी की ओर से मंगलवार को इसे लागू करने की अधिसूचना भी जारी हो गई। अधिसूचना के मुताबिक अंग्रेजी या हिंदी में किसी फिल्म की शूटिंग हिमाचल में की जाती है और 50 फीसदी क्षेत्र हिमाचल का रहता है तो दो करोड़ रुपये तक की अधिकतम ग्रांट जारी होगी।

अगर तीन लीडिंग कलाकार इनमें हिमाचल प्रदेश से हों तो ऐसे में 25 लाख की अतिरिक्त ग्रांट दी जाएगी। अगर हिमाचल में स्थानीय बोली की किसी लघु फिल्म की शूटिंग होती है तो इसके लिए अधिकतम 10 लाख रुपये और पूरी फिल्मों के लिए 50 लाख रुपये की ग्रांट मिलेगी।
विज्ञापन


बशर्ते इन फिल्मों की 75 प्रतिशत से अधिक शूटिंग हिमाचल में हुई हो। फिल्म संस्थानों में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थी को कलाकार प्रोत्साहन योजना के तहत 75 हजार रुपये की एकमुश्त ग्रांट जारी करने का भी प्रावधान किया गया है। 

विज्ञापन

फिल्म डेवलपमेंट फंड का सृजन होगा

हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से फिल्म डेवलपमेंट फंड का सृजन किया जाएगा। इससे फि ल्म विकास से संबंधित योजनाओं की फंडिंग होगी। इस फंड के लिए शराब की प्रति बोतल पर 50 पैसे की दर से फंड वसूल होगा।

ये फंड हिमाचल में फिल्मों की प्रोडक्शन में सहयोग राशि देने, फिल्म अवार्ड देने, फिल्म विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देने, फिल्मोत्सव का आयोजन करने और फिल्मों से जुड़ी कई गतिविधियों के आयोजन में खर्च होगा। 

फिल्म विकास परिषद के गठन का प्रावधान भी किया गया है। इसके अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। वित्त, गृह, पर्यटन, भाषा-संस्कृति, वन, उद्योग, पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रशासनिक सचिव इसके सदस्य होंगे।

इसके दस अन्य सदस्य फिल्मी जगत के लोगों, कलाकारों और विशेषज्ञों में से बनाए जाएंगे। सदस्य सचिव निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क होंगे। इस परिषद के अधीन एक कार्यकारी समिति काम करेगी। इसके अध्यक्ष निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क बनाए गए हैं। इसमें दो नामित फिल्म मेेकर सदस्य होंगे।

इनमें भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक, पर्यटन निदेशक, हिमाचल सरकार की ओर से नामित पांच फिल्म विशेषज्ञ, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन के कार्यालय से नामित प्रतिनिधि इसके सदस्य और संयुक्त निदेशक अथवा उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क इसके सदस्य सचिव होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें