हालांकि महकमे ने दावा किया है कि कोटा न पहुंचने को लेकर लोगों की शिकायतों के बाद अब अधिकांश डिपो में पूरा कोटा मुहैया करवा दिया गया है। शिमला शहर में राशनकार्ड धारकों की संख्या 31 हजार के करीब है।
जिले में कार्ड धारकों की संख्या 1,96,000 के करीब है। बता दें कि फरवरी माह के दौरान दालों के डिपो में उपलब्ध न होने को लेकर लोगों को बेहद परेशानी झेलने को मजबूर होना पड़ रहा था। लोगों ने महंगी दरों पर बाजार के भाव में दालों की खरीदारी की थी।
जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पुरूषोतम सिंह ने कहा कि दालों का कोटा डिपो में पहुंचा दिया है। इसके अलावा मार्च माह में आटे के कोटा आधा किलो अधिक दिया जाएगा।
शोघी की तीन मिलों से भरे सैंपल
खाद्य आपूर्ति महकमे ने शोघी की तीन आटा मिलों से तीन सैंपल लिए है। इन सैंपलों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। महकमे का कहना है कि अगर इन सैंपल की रिपोर्ट फैल आती है तो संबंधी मिल संचालक पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएंगी।