फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने इतने रुपये बढ़ाया एनसीसी कैडेटों का रिफ्रेशमेंट फंड

Sun, 16 Dec 2018 01:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने महाविद्यालयों के एनसीसी कैडेटों का रिफ्रेशमेंट फंड बढ़ाकर प्रति कैडेट 10 रुपये कर दिया है। इसके चलते अब एनसीसी कैडेटों के लिए होने वाले शिविरों में खाने-पीने के लिए पहले से ज्यादा व बेहतर सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी।

विज्ञापन


पहले सरकार की ओर से रिफ्रेशमेंट फंड 5 रुपये प्रति कैडेट दिया जाता था, लेकिन अब सरकार ने महंगाई की मार को देखते हुए एनसीसी फंड को 5 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया है।

एनसीसी कंपनी हेडक्वार्टर रिफ्रेशमेंट फंड का खर्च एनसीसी शिविर में कैडेटों के लिए फल तथा अन्य खाने-पीने की चीजों के लिए खर्च किया जाता है, क्योंकि शिविर के दौरान विभिन्न प्रकार का अभ्यास करने के दौरान कैडेटों को दोबारा से रिफ्रेशमेंट करने के लिए फल आदि दिए जाते हैं, जिससे कैडेट आगे के अभ्यास के लिए पूरी तरह से तैयार हो सकें।
विज्ञापन


उधर, ऊना स्थित एनसीसी कंपनी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संकेत देओ ने बताया कि इस संबंध में सरकार की ओर से जारी पत्र से उन्हें जानकारी मिली है। अब कैडेटों के लिए 5 के बजाय 10 रुपये रिफ्रेशमेंट के लिए जारी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें