आरंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश में ओबीसी कोटे से टीजीटी के 188 पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी पदों पर नियुक्तियां अनुबंध आधार पर होंगी। बैचवाइज भरे जा रहे इन पदों के लिए बीएड एवं टेट पास होना जरूरी है।
टीजीटी आर्ट्स के 82, नॉन मेडिकल के 26 और मेडिकल के 80 पद ओबीसी कोटे से भरे जाने हैं। विभाग ने रोजगार कार्यालयों से ब्योरा मांगा है। 188 पदों के लिए होने जा रही इस भर्ती प्रक्रिया में अन्य पिछड़ा वर्ग में सामान्य श्रेणी, आईआरडीपी और पूर्व सैनिकों के आश्रित ही हिस्सा ले सकेंगे।
ओबीसी सामान्य वर्ग में टीजीटी आर्ट्स के 65, आईआरडीपी वर्ग में 10 और पूर्व सैनिकों के आश्रितों के सात पद भरे जाएंगे।