पूर्व मंत्री सिंघीराम मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह संसदीय क्षेत्र मंडी से ताल्लुक रखते हैं। वह रामपुर हलके से हैं। सूत्रों की मानें तो सिंघीराम को कुछ नेता भाजपा को ज्वाइन करने का भी ऑफर दे चुके हैं।
पूर्व उद्यान मंत्री सिंघीराम बगैर अनुमति विदेश गए, इसलिए उनसे यह रिकवरी हो रही है। उन्होंने इसे वेव ऑफ करने के लिए कहा था, मगर सरकार ने ऐसा नहीं किया। कोई भी जनप्रतिनिधि इस तरह से नियमों के विरुद्ध विदेश जाए तो उससे ऐसी ही रिकवरी होती है।
सरकार ने रिकवरी की राशि तय की है। यह सही है कि इसे किस्तों में वसूला जा रहा है। कई बार एक साथ पैसा देने की स्थिति न हो तो ऐसा किया जाता है। - महेंद्र सिंह ठाकुर, बागवानी मंत्री