राज्य बिजली बोर्ड में आउटसोर्सिंग पर नियुक्त 2500 से अधिक डाटा एंट्री, कंप्यूटर ऑपरेटर, सुरक्षा कर्मियों और चालकों को एक और माह की एक्सटेंशन मिल गई है। बिजली बोर्ड प्रबंधन ने 30 सितंबर को समाप्त हुए करार को 31 अक्तूबर तक बढ़ाया था। अब करार एक और माह के लिए बढ़ाया है। 30 नवंबर तक आउटसोर्स कर्मी सेवाएं दे सकेंगे। सेवाकाल बढ़ाने के साथ बोर्ड ने नई कंपनी को आउटसोर्स कर्मियों का ठेका देने की प्रक्रिया को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
बोर्ड प्रबंधन ने दक्षता के आधार पर कर्मियों की भर्ती करने का फैसला लिया है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बिजली बोर्ड में करीब 2500 कर्मचारी आउटसोर्सिंग पर नियुक्त किए गए थे। 30 सितंबर को इनका एग्रीमेंट समाप्त हुआ। नई व्यवस्था होने तक सरकार ने आउटसोर्स कर्मियों का सेवाकाल एक माह बढ़ाया था। अब एक और महीने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने करार बढ़ा दिया है।