फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम सरकार की युवाओं को बड़ी राहत, इस भर्ती पर लगी रोक हटी

Thu, 29 Mar 2018 10:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने युवाओं को बड़ी राहत देते हुए लंबे समय से लटकी भर्ती की प्रक्रिया पूरी करने को मंजूरी दे दी है। जयराम सरकार ने हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल के 1073 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू लेने को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


बुधवार को सरकार की ओर से आदेश मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी रेंज के आईजी को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। लंबे समय से इंटरव्यू को लेकर निर्णय न होने के कारण यह भर्ती अटकी थी।

अब सरकार से मंजूरी के बाद भर्ती का इंतजार कर रहे करीब 27 हजार युवाओं के भविष्य पर फैसला हो जाएगा। वीरभद्र सरकार के दौरान पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए जुलाई 2017 में अधिसूचना जारी हुई थी। इनमें 778 पद पुरुषों, 195 पद महिलाओं और 100 पद चालकों के भरे जाने थे। आवेदन लेने के बाद जुलाई से सितंबर के बीच सभी जिलों में ग्राउंड टेस्ट हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन घोषित हुआ लिखित परीक्षा का परिणाम

दो अक्तूबर को हुई लिखित परीक्षा का 10 अक्तूबर को परिणाम घोषित हो गया। इसमें 27 हजार युवा पास हुए, लेकिन 12 अक्तूबर को सूबे में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के कारण भर्ती प्रक्रिया लटक गई।

चूंकि, तत्कालीन वीरभद्र सरकार ने चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती में इंटरव्यू को खत्म कर दिया था, लेकिन पुलिस भर्ती में पुलिस एक्ट के हिसाब से इंटरव्यू का प्रावधान था। इसलिए नई सरकार के आने पर भी यह भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी।

अब जयराम सरकार के मंजूरी देने के बाद इंटरव्यू के लिए प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। डीजीपी सीताराम मरडी ने बताया कि सभी आईजी को निर्देश दे दिए हैं कि लिखित परीक्षा पास करने वाले युवाओं को इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर जारी कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें