फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन अफसर चुनाव ड्यूटी पर, 18 को अतिरिक्त कार्यभार

Mon, 15 Mar 2021 08:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के 12 आईएएस अधिकारियों की 18 मार्च से पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में ड्यूटी लगने के बाद प्रदेश सरकार ने 15 आईएएस, 2 एचएएस और एक इंजीनियर को अतिरिक्त कार्यभार दे दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता संजय गुप्ता को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना को प्रशिक्षण, प्रधान सचिव परिवहन कमलेश कुमार पंत को युवा सेवाएं एवं खेल, प्रधान सचिव जनजातीय विकास ओंकार चंद शर्मा को शिक्षा, प्रधान सचिव शहरी विकास रजनीश को सहकारिता और आवास, मंडलायुक्त शिमला जीके श्रीवास्तव को सचिव लोकायुक्त और मानव अधिकार आयोग, मंडलायुक्त मंडी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

विज्ञापन


इसी तरह सचिव स्वास्थ्य अमिताभ अवस्थी को जल शक्ति, निदेशक उद्योग हंसराज शर्मा को मंडलायुक्त कांगड़ा, विशेष सचिव वित्त राजेश शर्मा को आयुक्त विभागीय जांच, विशेष सचिव राखिल कहलो को निदेशक हिप्पा, उपायुक्त सोलन कल्याण चंद को सीईओ बीबीएनडीए, एमडी एचपीएमसी राजेश्वर गोयल को बिजली बोर्ड के निदेशक वित्त एवं कार्मिक, निदेशक आयुर्वेद डीके रतन को निदेशक लैंड रिकॉर्ड और श्रम आयुक्त नीरज कुमार को एमडी एचआरटीसी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं, एचएएस अधिकारी व एडीसी कांगड़ा राहुल कुमार को सेटलमेंट अधिकारी कांगड़ा मंडल, विशेष सचिव गृह मनोज कुमार चौहान को विशेष सचिव जनजातीय विकास, एमडी केसीसी बैंक विनय कुमार को एमडी हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम का और पीडब्ल्यूडी के शिमला जोन के मुख्य अभियंता प्रीतम चंद को सीईओ हिमुडा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें