फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा सत्र: बजट पर चर्चा के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया वाकआउट

Mon, 15 Mar 2021 08:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
विधानसभा में विपक्ष ने किया वाकआउट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्य विधानसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बजट पर चर्चा के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन में नारेबाजी की और वाकआउट कर दिया। मुख्यमंत्री जवाब दे ही रहे थे कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बजट पर चर्चा में बेरोजगारी, महंगाई और कर्ज जैसे गंभीर मुद्दे विपक्ष ने उठाए थे और मुख्यमंत्री इनका जवाब नहीं दे रहे। इससे उखड़ा विपक्ष सदन से बाहर चला गया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन्होंने जाना है, वह जाएंगे ही। इनको मीडिया में सुर्खियां बनना है। इतना जरूर है कि जब सदन में विपक्ष ने बजट पर चर्चा के दौरान जो मुद्दे उठाए हैं, उनका जवाब देना जरूरी है। जब चर्चा का जवाब विस्तार से दिया जा रहा था तो विपक्ष को पूरा सुनना चाहिए था।

विपक्ष पूरा जवाब सुनता और उसके बाद भी विरोध जताना था तो सदन से वाकआउट करते। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष मुकेश ने कहा कि रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल महंगा हुआ। प्रदेश में महंगाई बढ़ती जा रही है। बेरोजगारी हर साल बढ़ती जा रही है। कर्मचारियों के संशोधित वेतनमान के बारे में कोई जिक्र नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें