फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान बदलने के लिए युवती को मजबूर कर रही सरकार: अनुराग

Thu, 02 May 2019 04:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा है कि भाजपा शासन में देवभूमि शर्मसार हुई है। शिमला में युवती से हुई दुष्कर्म की घटना से महिलाओं की सुरक्षा की पोल खुल गई है।

विज्ञापन


अनुराग शर्मा ने भाजपा नेताओं को याद दिलाया कि गुड़िया प्रकरण पर राजनीति करने वाले भाजपा नेता आज इस युवती को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर प्रदर्शन क्यों नहीं कर रहे। सरकार अपनी बदनामी को छुपाने के लिए प्रभावित युवती पर दबाव बनाकर बयान बदलने को मजबूर कर रही है।

युवती की ओर से पुलिस से सहायता मांगने पर भी उसकी शिकायत को जिन अधिकारियों व कर्मचारियों ने गंभीरता से नहीं लिया, उनके खिलाफ अभी तक प्रदेश सरकार कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें