फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने लिया ये फैसला

Sun, 17 Jun 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन कार्ड धारकों को हिमाचल सरकार ने बड़ी राहत दी है। अगले महीने से प्रदेश में राशन की चीनी वर्तमान मूल्य से 5 रुपये प्रति किलो सस्ती मिलेगी। खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने कहा कि लोगों के हित ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


अभी चीनी के दाम 29 रुपये प्रति किलो हैं। अगले माह से 24 रुपये प्रति किलो चीनी मिलेगी। इससे पहले चना दाल, साबुत उड़द और मलका के दामों में भी प्रति किलो 5 रुपये की कटौती की गई है। 

विज्ञापन

पेयजल योजनाओं के सुधार काे 16 करोड़

कपूर शनिवार को धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के खनियारा एवं बड़ोल में आयोजित जन शिकायत निवारण शिविरों के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के केंद्र एवं अन्य राज्यों की सरकारी एजेंसियों से खाद्य उत्पाद खरीदने के फैसले से करोड़ों की बचत के कारण ही यह राहत भरा निर्णय लेना संभव हुआ है। 

खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने कहा कि धर्मशाल पेयजल योजनाओं के सुधार पर 16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके तहत सवा 14 करोड़ खर्च कर तीन उठाऊ पेयजल योजनाओं सालिग-जथेड़, खनियारा-दाड़ी-सिद्धबाड़ी और कनेड़-बलवाल का स्तरोन्नयन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं 1.70 करोड़ रुपये से दाड़ी-बड़ोल पेयजल योजना का स्तरोन्नयन कार्य किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें