फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपुओं में नहीं मिलेंगे काले मसर, राजमा और सफेद चना

Fri, 13 Apr 2018 12:56 PM IST
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम सरकार ने पसंद की दालों के विकल्प घटा दिए हैं। पहले जहां सात दालों में से तीन दालें चुनने के विकल्प थे, जयराम सरकार ने अब चार दालों का ही विकल्प रखा है। राशन कार्ड धारकों को इन्हीं चार में से पसंद की तीन दालों का चयन करना होगा। सूची से हटाई गई दालों में राजमा, काला मसर और सफेद चना शामिल है।

विज्ञापन


सरकार की ओर से तर्क दिया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को ये दालें पसंद नहीं हैं। इसके चलते इनके टेंडर ही नहीं किए गए। अब हिमाचल के साढ़े अठारह लाख राशन कार्ड धारक उपभोक्ताओं को उड़द, मलका, दाल चना और मूंग साबुत से ही तीन पसंद की दालें मिलेंगी। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इन दालों के टेंडर किए हैं।

विज्ञापन

सब्सिडी पर राशन देती है सरकार

केंद्र सरकार हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को चावल और आटा उपलब्ध करा रही है जबकि 3 दालें, दो रिफाइंड और चीनी पर प्रदेश सरकार अपने स्तर पर राशनकार्ड उपभोक्ताओं को सब्सिडी दे रही है। बाजारी मूल्य की अपेक्षा यह खाद्य सामग्री 40 से 50 फीसदी सस्ती है।

हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को पसंद की तीन दालें मिलेंगी। चार दालों में से लोगों को तीन दालें पसंद करनी होंगी। डिपो में दालों की सप्लाई शुरू हो गई है। - ओंकार शर्मा, प्रधान सचिव, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें