फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोंग टोंग हादसा, सरकार ने बिठाई इंजीनियरों की मौत पर जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने जिला लाहौल स्पीति के काजा में बिजली बोर्ड के रोंग टोंग प्रोजेक्ट में तीन इंजीनियरों की मौत के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। जांच का जिम्मा मुख्य अभियंता (प्रोजेक्ट कम आर्बिट्रेटर) ई. नवीन कुमार कौशल को सौंपा है। इसके अलावा पावर हाउस सुंदरनगर (इलेक्ट्रिकल) के अधीक्षण अभियंता ई. पंकज कपूर और अधीक्षण अभियंता भावा निर्माण वृत्त भावानगर ई. आरके राणा इस कमेटी के सदस्य, जबकि अधीक्षण अभियंता वृत्त भावानगर ई. मनो उप्रेती कमेटी सचिव होंगे। सरकार ने एक सप्ताह के भीतर कमेटी को अपनी रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पढ़ें, बिजली बोर्ड के प्रोजेक्ट का वाल्व फटा, तीन इंजीनियरों की मौत
राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने रोंग-टोंग प्रोजेक्ट का वाल्व फटने से मारे गए बिजली बोर्ड के एसडीओ संजय कुमार (37) निवासी गांव बैहना जिला मंडी, एसडीओ विजय कुमार (25) निवासी गांव गुरुखोटा जिला मंडी के परिजनों को एक एक लाख रुपये राहत राशि प्रदान की है। इस घटना में नोएडा की कंपनी का एक इंजीनियर दानिश भी मौत की आगोश में समा गए हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देगी कमेटी

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बिजली बोर्ड के इंजीनियर करीब छह महीने से बंद पड़े रोंग टोंग प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए पावर हाउस में मरम्मत कार्य कर रहे थे। शाम करीब आठ बजे पावर हाउस का सेल्यूस वाल्व फट गया। वाल्व फ टते ही पूरे पावर हाउस अचानक पानी से भर गया। तेज बहाव से आए इस पानी में तीनों इंजीनियरों की मौके पर ही मौत हो गई। संजय सुंदरनगर में सहायक अभियंता के पद पर तैनात थे।

विजय कुमार सहायक अभियंता पद पर भावानगर में तैनात थे। इन दोनों अभियंताओं को 19-20 जून को प्रस्तावित सीएम दौरे से पहले रोंग टोंग परियोजना को चालू करने के लिए यहां ड्यूटी लगाया गया था। जबकि तीसरा इंजीनियर दानिश 26 गाजियाबाद का रहने वाला था। जो एपीई कंपनी में नौकरी करता था। ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। एक सप्ताह के भीतर यह कमेटी प्रदेश सरकार को अपनी रिपोर्ट देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें