फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा

Mon, 29 Sep 2014 08:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित तीसरे अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन सम्मेलन में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि सोलन के कंडाघाट में प्रदेश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनेगा। दूरदराज इलाकों में 66 हैलीपेड बनाए जाएंगे। निजी क्षेत्र के सहयोग से प्रदेश में हेली टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रदेश में रज्जू मार्गों, रिजॉर्ट, मनोरंजन पार्क, फिल्म सिटी, उड्डयन, पैराग्लाइडिंग और वाटर स्पोर्ट्स के लिए निवेशकों को आमंत्रित करेगी। शिमला, कुल्लू और कांगड़ा हवाई पट्टियों का विस्तार किया जाएगा।

सम्मेलन में पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया और पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा भी मौजूद रहे। मनकोटिया ने कहा कि हिमाचल छोटा राज्य है, इसलिए हमारी आवाज दिल्ली में दब जाती है। यदि पर्यटन विकास को लेकर सभी पहाड़ी राज्य एक हो जाएं तो केंद्र के सामने मजबूती से अपना पक्ष रखा जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खस्ताहाल सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए वित्तीय मददे देने को लेकर केंद्र सरकार से बात की गई है। सम्मेलन में पर्यटन विभाग के निदेशक मोहन चौहान, गुलदीप सिंह साहनी, ज्योति कपूर और डा. गुलशन शर्मा ने भी संबोधित किया।

धर्मशाला को बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन अवार्ड
शिमला में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पर्यटन कॉनक्लेव एवं ट्रेवल अवार्ड कार्यक्रम में धर्मशाला को सर्वश्रेष्ठ मनमोहक पर्यटन स्थल एवं हिमाचल को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर पर्यटन डेस्टिनेशन अवार्ड से नवाजा गया। तमिलनाडु को बेस्ट रिलिज्स डेस्टिनेशन, गुजरात को बेस्ट डेस्टिनेशन ऑफ इंडिया, महाराष्ट्र को बेस्ट फिल्म लोकेशन, उत्तराखंड को बेस्ट हिल डेस्टिनेशन, कर्नाटक को बेस्ट इको टूरिज्म डेस्टिनेशन, मध्य प्रदेश को बेस्ट वाइल्ड लाइफ, नेचर डेस्टिनेशन, राजस्थान को बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन, गोवा को बेस्ट बीच डेस्टिनेशन और चंडीगढ़ को बेस्ट सिटी अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग की वेबसाइट लांच
विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पर्यटन विभाग की नई वेबसाइट भी लांच की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें