निदेशालय ने काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने का हवाला देते हुए कोर्ट से राहत मांगी थी। कोर्ट से राहत न मिलने पर निदेशालय ने पुरानी काउंसलिंग पर रोक लगाते हुए बैचवाइज और आयोग के माध्यम से पद भरे थे।
उधर, 20 नवंबर 2018 को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न श्रेणियों के 2277 पद भरने को मंजूरी दी गई थी। कुल 2277 में से 671 पद जेबीटी के लिए रखे गए थे। इन पदों को निदेशालय ने साल 2017 में हुई काउंसलिंग से भरने का फैसला लिया था।
दिसंबर 2018 में निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए थे। अब 671 पदों पर नियुक्तियां कर दी गई हैं। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि सरकार शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए वचनबद्ध है।
जेबीटी में अधिकांश रिक्तियां अब समाप्त हो गई हैं। बीते दिनों ही 411 टीजीटी को नियुक्ति दी गई है। अन्य श्रेणी के पद जल्द भरे जाएंगे।
जिला पद
बिलासपुर 50
चंबा 102
हमीरपुर 22
कांगड़ा 39
कुल्लू 17
लाहौल-स्पीति 24
मंडी 193
शिमला 113
सिरमौर 61
सोलन 50
कुल 671