फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के राज्यपाल कलराज मिश्र इस दिन पहुंचेंगे शिमला

Sat, 20 Jul 2019 10:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नव नियुक्त राज्यपाल कलराज मिश्र रविवार को शिमला स्थित राजभवन पहुंच जाएंगे। वह दिल्ली से हवाई मार्ग के जरिये चंडीगढ़ पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग के रास्ते शिमला आएंगे।

विज्ञापन


सोमवार को वह राजभवन में आयोजित एक समारोह के दौरान पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ कार्यक्रम को लेकर राजभवन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश व दिल्ली से कई हस्तियाें समेत करीब ढाई सौ लोग शामिल होंगे।

वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पहले ही राजभवन, पीटरहॉफ और होटल हालीडे होम के अलावा विभिन्न गेस्ट हाउसों में बुकिंग रोक दी गई है। शपथ ग्रहण समरोह में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के कई लोग शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें