भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के पैतृक घर बिलासपुर के विजयपुर में शनिवार को उनके बेटे की शादी की रिसेप्शन में नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए लोग घंटों कतारों में खड़े रहे। 200 रसोइयों (बोटियों) ने मेहमानों के लिए बिलासपुरी धाम तैयार की थी। शनिवार सुबह सीएम जयराम ठाकुर विजयपुर पहुंचे। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, मंत्री बिक्रम सिंह, वीरेंद्र कंवर, गोविंद ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, किशन कपूर, सुरेश कश्यप के अलावा बाहरी राज्यों से भी नेता पहुंचे। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर और उत्तराखंड के मंत्री मदन कौशिक ने भी वर-वधू को आशीर्वाद दिया।