फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में 9700 मेधावियों को लैपटॉप बांटेगी हिमाचल सरकार

Thu, 19 Dec 2019 11:57 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जयराम सरकार के दो साल पूरे होने पर स्कूल और कॉलेज के 9700 मेधावियों को राजधानी शिमला स्थित ऐतिहासिक रिज मैदान पर लैपटॉप वितरित किए जाएंगे। 27 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम में सरकार कई लाभार्थी विद्यार्थियों को बुलाने जा रही है। लैपटॉप वितरण की शुरूआत होते ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी आवंटन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 20 दिसंबर तक सभी जिला उपनिदेशकों के पास लैपटॉप की सप्लाई पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश के 9700 मेधावी विद्यार्थियों को सरकार के दो साल पूरे होने पर ही लैपटॉप दिए जाने की योजना है। लैपटॉप खरीद के लिए पहली बार दो कंपनियों का चयन किया गया है। एल वन कंपनी को 60 फीसदी और एल टू कंपनी को 40 फीसदी सप्लाई आर्डर दिया गया है। शिक्षा निदेशालय ने दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लैपटॉप की सप्लाई देने के लिए जिलों का आवंटन कर दिया है। 20 दिसंबर तक जिला मुख्यालयों में सप्लाई पहुंच जाएगी।

बीते दो साल से मेधावी विद्यार्थी लैपटॉप के इंतजार में हैं। शैक्षणिक सत्र 2017-18 की मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को अभी तक लैपटॉप नहीं दिए गए हैं। विभागीय लापरवाही के चलते यह मामला दो साल से लटका हुआ है। अब सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर लैपटॉप वितरण का फैसला लिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार एक-दो दिन के भीतर शिमला में बुलाए जाने वाले लाभार्थी विद्यार्थियों की सूची तैयार कर उन्हें सूचित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें