फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी के घर के लिए जल्द बनेगी सड़क, घर पहुंचा सरकारी अमला

Thu, 19 Dec 2019 11:55 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी अमरनाथ डोगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घुमारवीं में स्वतंत्रता सेनानी अमरनाथ डोगरा के घर के लिए जल्द सड़क का निर्माण होगा। अमर उजाला में खबर छपने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। बुधवार को सरकारी अमला स्वतंत्रता सेनानी के घर पहुंचा। एसडीएम ने सड़क निर्माण में आ रही बाधा के बारे में अमरनाथ डोगरा को अवगत करवाया। इस दौरान मौके पर पहुंचे लोगों ने अपनी जमीन से सड़क निर्माण के लिए सहमति पत्र भी एसडीएम घुमारवीं को दिया।

विज्ञापन


उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल के आदेशानुसार एसडीएम शशिपाल शर्मा, खंड विकास अधिकारी और पटवारी करलोटी पंचायत में स्वतंत्रता सेनानी के घर पहुंचे। एसडीएम शशिपाल शर्मा ने स्वतंत्रता सेनानी अमरनाथ डोगरा को बताया कि जिलाधीश ने 15 नवंबर, 2019 को खलसाय गांव के लिए सड़क बनाने को पांच लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। जिस भूमि पर सड़क बनाई जानी है, उस पर मालिकाना हक के लिए मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। अगर सभी परिवार सर्वसम्मति से अपनी जमीन पर सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने और निजी भूमि देने को तैयार हैं तो इसके लिए आगामी कार्रवाई शीघ्र शुरू की जाएगी।

मौके पर ही भूमि मालिकों ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षरित कर एसडीएम को दिया। पंचायत उपप्रधान ने बताया कि मनरेगा के तहत भी संपर्क मार्ग का कार्य प्रस्तावित है।  एसडीएम ने स्वतंत्रता सेनानी को आश्वस्त किया कि सड़क का कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने संपर्क सड़क के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण भी किया। पंचायत प्रतिनिधियों को इस संबंध में कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान बीडीओ जीतराम, पंचायत प्रधान सुरेश पटियाल, वार्ड सदस्य कृष्ण दयाल, पटवारी रितेश कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें