उच्च शिक्षा निदेशालय ने बताया कि कोविड के कारण बेसहारा हुए 16 बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं। पांच विद्यार्थी निजी स्कूलों, दो कॉलेजों और एक विद्यार्थी आईटीआई में पढ़ाई कर रहा है।
कोविड -19 के संक्रमण के कारण बेसहारा हुए प्रदेश के 24 विद्यार्थियों के स्कूल और कॉलेज की फीस का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। केंद्र सरकार की पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना से इन बच्चों को लाभान्वित किया जाएगा। 11 मार्च 2020 से 31 दिसंबर 2021 के बीच कोविड -19 महामारी में माता-पिता को खोने वाले बच्चों की देखभाल करने के सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिए हुए हैं।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय ने बताया कि कोविड के कारण बेसहारा हुए 16 बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं। पांच विद्यार्थी निजी स्कूलों, दो कॉलेजों और एक विद्यार्थी आईटीआई में पढ़ाई कर रहा है। निदेशालय ने इन संस्थानों के प्रभारियों से एक सप्ताह के भीतर विद्यार्थियों की देखभाल और सुरक्षा के लिए उठाए गए कार्यों की रिपोर्ट देने के लिए कहा है।