फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 DC समेत 32 IAS अफसर बदले

Sat, 06 Jan 2018 12:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। ऊना और कुल्लू को छोड़कर 10 जिलों के डीसी समेत 32 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं जबकि चार अफसरों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

विज्ञापन


जयराम सरकार ने कामकाज संभालने के बाद शुक्रवार को सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। आरएम ठाकुर को मुख्यमंत्री के जिला गृह क्षेत्र मंडी और अमित कश्यप को जिला शिमला का डीसी लगाया गया है।

DC का तबादला

निदेशक टीसीपी संदीप कुमार को डीसी कांगड़ा, इलेक्ट्रानिक कारपोरेशन के एमडी हंसराज को डीसी सोलन, सूचना प्रौद्योगिकी निदेशक ललित जैन को डीसी सिरमौर, डीसी बिलासपुर आरएम ठाकुर को डीसी मंडी। 

परिवहन विभाग के निदेशक विवेक भाटिया को डीसी बिलासपुर, सेटलमेंट आफिसर शिमला गोपाल चंद को डीसी किन्नौर, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर अश्वनी कुमार चौधरी को डीसी लाहौल स्पीति।

अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के एमडी अमित कश्यप को डीसी शिमला, एडीसी शिमला राकेश कुमार प्रजापति को डीसी हमीरपुर और विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग हरिकेश मीना को डीसी चंबा लगाया गया है।

प्रबोध के पास फिर आया गृह और विजिलेंस

प्रधान सचिव जेसी शर्मा से गृह और विजिलेंस विभाग वापस लेकर दोबारा से प्रधान सचिव प्रबोध सक्सेना को दे दिया गया है। इसके अलावा आयुर्वेद, आरपीजी और पीएंडआर विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव निशा सिंह को आयुर्वेद विभाग के साथ अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और श्रम विभाग का जिम्मा भी सौंपा गया है।

प्रधान सचिव तकनीकी शिक्षा और परिवहन संजय गुप्ता को आरपीजी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। प्रधान सचिव राजस्व, खाद्य आपूर्ति ओंकार चंद शर्मा को ट्रेनिंग और एफए, सचिव प्रशासनिक सुधार पूर्णिमा चौहान को सचिव लोकायुक्त, मंडलायुक्त शिमला,

सचिव योजना और सचिव मुख्यमंत्री का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे आरएन बत्ता को अब सचिव ग्रामीण विभाग एवं पंचायतीराज की भी जिम्मेवारी सौंपी गई है। प्रबंध निदेशक सामान्य उद्योग निगम जेएम पठानिया को राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

दिनेश मल्होत्रा बनाए एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक

डीसी शिमला रोहन चंद ठाकुर को शहरी विकास विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।
राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक और पर्यटन बोर्ड के निदेशक दिनेश मल्होत्रा को एचपीएमसी का प्रबंध निदेशक, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक विभाग के निदेशक संदीप भटनागर को प्रबंध निदेशक परिवहन निगम, उपायुक्त किन्नौर नरेश कुमार लट्ठ को अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक विभाग का निदेशक। 

डीसी शिमला रोहन चंद ठाकुर को शहरी विकास विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा इन्हें निदेशक टीसीपी का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है। निदेशक आयुर्वेद राजकृष्ण प्र्रूथी को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सदस्य सचिव, डीसी चंबा सुदेश कुमार मोक्टा को निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन नियुक्त किया गया है।

डीसी लाहौल स्पीति देवा सिंह नेगी अब सेटलमेंट आफिसर शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार
इन्हें पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। डीसी कांगड़ा सीपी वर्मा को विशेष सचिव वन एवं उद्योग, डीसी लाहौल स्पीति देवा सिंह नेगी को सेटलमेंट आफिसर शिमला, प्रतिक्षारत चल रहे डीसी नेगी को विशेष सचिव लोनिवि लगाया गया है। 

इन्हें स्टेट इलेक्ट्रानिक कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्य भार भी सौंपा हैं। निदेशक लैंड रिकार्ड कल्याण चंद चमन को उद्योग विभाग का अतिरिक्त स्टोर कंट्रोलर लगाया गया है। प्रबंध निदेशक हिमफैड का इनके पास अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। निदेशक शहरी विकास डीके गुप्ता को निदेशक आयुर्वेद लगाया गया है।

फिर नए चेहरों पर भरोसा, युवा अफसरों के हवाले किए जिले

हमीरपुर के नए डीसी राकेश कुमार प्रजापति
जयराम सरकार ने मंत्रिमंडल गठन के बाद अब प्रदेश में किए सबसे बड़े प्रशासनिक फेरबदल में भी युवा चेहरों पर भरोसा जताया है। मंडी, कांगड़ा, चंबा, सिरमौर, बिलासपुर और हमीरपुर को जयराम सरकार ने युवा अफसरों के हवाले कर दिया है। युवा अफसरों को अधिमान देते हुए सरकार ने जिलों में तैनाती के लिए पुरानी सरकारों की रिवायत को भी खत्म कर दिया है।

शुक्रवार को जारी तबादला आदेशों में भाजपा सरकार ने वीरभद्र सरकार में बड़े ओहदों पर रहे अफसरों को साइड लाइन कर पुरानी व्यवस्थाओं को बंद करने का कड़ा संदेश दिया है। युवा अफसरों के साथ कांग्रेस सरकार में अनदेखी का शिकार हुए कुछ भाजपा के करीबी अफसरों को भी जिलों में लगाते हुए जयराम सरकार ने वरिष्ठ अफसरों के अनुभव को भी तवज्जो दी है।

भाजपा की पूर्व में रही सरकारों के समय ऊंचे पदों पर रहे कई अफसरों को जयराम सरकार ने हालांकि बड़े पद नहीं दिए हैं, लेकिन शिमला में ही इन अफसरों को नियुक्ति देते हुए संगठन के करीबी होने का तोहफा जरूर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नक्शेकदम पर चलते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नए अफसरों को बड़े ओहदे देते हुए जनता की सेवा में हर समय मौजूद रहने और नई सोच के साथ काम करने का संदेश देने का प्रयास भी किया है।
विज्ञापन

यंग टीम की यंग सोच के साथ होगा काम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने गृह जिले में 2011 कैडर के आईएएस ऋग्वेद मिलिंद ठाकुर को उपायुक्त लगाकर प्रदेश में यंग टीम की नई सोच के साथ काम करने का स्पष्ट संदेश दिया है।

इसके अलावा संदीप कुमार को कांगड़ा, ललित जैन को सिरमौर, विवेक भाटिया को बिलासपुर, राकेश कुमार प्रजापति को हमीरपुर, हरिकेश मीना को चंबा, गोपाल चंद को किन्नौर का उपायुक्त बनाकर बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। 

अनुभव को भी नहीं किया दरकिनार
शिमला। भाजपा सरकार ने अमित कश्यप को जिला शिमला, हंसराज को जिला सोलन, अश्वनी कुमार को जिला लाहौल-स्पीति में उपायुक्त लगाकर कांग्रेस सरकार में साइड लाइन रहे अफसरों के अनुभव का भी लाभ लेने का फैसला लिया है। 

कांग्रेस सरकार के डीसी अब शिमला बिठाए
कांग्रेस सरकार के दौरान जिला उपायुक्त रहे नौ अफसरों को भाजपा सरकार ने अब शिमला में बिठा दिया है। राकेश कंवर, मदन चौहान, संदीप कदम, नरेश कुमार लट्ठ, रोहन चंद ठाकुर, सीपी वर्मा, बीसी बडालिया, सुदेश कुमार मोक्टा और देवासेन नेगी कांग्रेस सरकार में उपायुक्त थे। जिले की सरकारी संभाल रहे इन अफसरों को अब राजधानी स्थित विभिन्न विभागों में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें