फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Schools : 15 अगस्त को खुले रहेंगे हिमाचल के सभी सरकारी स्कूल, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश

Wed, 29 Jul 2026 02:46 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर आदेश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार राज्य के सभी सरकारी स्कूल खुले रहेंगे और स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह व गरिमा के साथ मनाया जाएगा। जिला, उपमंडल और तहसील स्तर पर आयोजित समारोहों में विद्यार्थियों और स्कूलों की भागीदारी भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सरकारी स्कूल खुले रहेंगे। इस संबंध में राज्य के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों (प्राथमिक एवं उच्च) और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जीएसएसएस) कॉम्प्लेक्स के प्रधानाचार्यों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा। जिला उपनिदेशकों को अपने-अपने जिलों के सभी सरकारी स्कूलों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करने के लिए निर्देशित किया गया है।

निदेशालय ने यह स्पष्ट किया है कि 15 अगस्त को सभी सरकारी विद्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इसके अतिरिक्त, तहसील, उपमंडल और जिला मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोहों में विद्यार्थियों और स्कूलों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


आदेशों में इस बात पर बल दिया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। इस आदेश की प्रतिलिपि शिक्षा सचिव, हिमाचल प्रदेश सरकार तथा शिक्षा निदेशालय के संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित की गई है।

इसके अलावा, शिक्षा निदेशालय ने इन निर्देशों को विभागीय वेबसाइट पर भी अपलोड करने के आदेश दिए हैं, ताकि सभी संबंधित अधिकारी और विद्यालय समय रहते आवश्यक तैयारियां पूरी कर सकें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें