फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संगठनों के दबाव में झुकी सरकार, छुट्टियों का शेड्यूल बदला

Sat, 21 Dec 2019 04:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
शिक्षक संगठनों के दबाव में प्रदेश सरकार ने ग्रीष्मकालीन स्कूलों की छुट्टियों में बदलाव कर दिया है। शुक्रवार को 22 से 31 दिसंबर तक घोषित की गई छुट्टियां रद्द करते हुए शनिवार को 26 दिसंबर से 4 जनवरी तक छुट्टियों का री शेड्यूल जारी किया गया है। इस बदलाव से अब विद्यार्थियों और शिक्षकों को 22 और 25 दिसंबर की छुट्टियां भी अलग से मिल गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
22 दिसंबर को रविवार और 25 को क्रिसमस की छुट्टी है। 22 से 25 दिसंबर तक छुट्टियां होने के चलते पहले ये दो छुट्टियां खत्म हो रही थीं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने छुट्टियों में बदलाव करने के लिए 10वीं-12वीं की पहली बार ली जा रही प्री बोर्ड परीक्षाओं का 24 दिसंबर तक परिणाम घोषित करने, 16 जनवरी को पीएम मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए 23 दिसंबर तक विद्यार्थियों से मांगे गए ऑनलाइन आवेदनों और 23 दिसंबर को होने वाली स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट की निबंध प्रतियोगिता का हवाला दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
उधर, स्कूलों में शनिवार को 31 दिसंबर तक छुट्टियां रहने की बच्चों को सूचना देने के बाद तीन बजे छुट्टी कर दी गई। करीब साढ़े तीन बजे सरकार ने छुट्टियों में बदलाव करने की अधिसूचना जारी की। ऐसे में अब सोमवार को स्कूलों में विद्यार्थियों को बुलाने के लिए शिक्षकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।

4 of 5
बीते शुक्रवार को छुट्टियां का शेड्यूल जारी होते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया था। इसी कड़ी में शनिवार को राजकीय अध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की अगुवाई में शिक्षा निदेशकों सहित प्रधान सचिव शिक्षा से मुलाकात कर मामला उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि 26 दिसंबर से पूर्व निर्धारित छुट्टियों में 22 से 25 दिसंबर तक चार दिनों की छुट्टियों को जोड़ा था। यह चार छुट्टियां ग्रीष्मकालीन स्कूलों को अप्रैल में नहीं मिल सकी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें