अंजुम आरा अब बिलासपुर की एसपी होंगी।
- फोटो : File Photo
प्रदेश सरकार ने पुलिस के दो वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपने के साथ 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आठ एचपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। एसपी सीआईडी क्राइम शिमला अंजुम आरा अब बिलासपुर की एसपी होंगी।
बिलासपुर के एसपी राहुल नाथ को एसपी बद्दी भेजा गया है। डीजीपी सोमेश गोयल जेल विभाग का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे जबकि एडीजी विजिलेंस एसबी नेगी सीआईडी का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। आईपीएस अधिकारी प्रेम ठाकुर अब कमांडेंट तीसरी आईआरबी बटालियन पंडोह मंडी होंगे।
कमांडेंट दूसरी आईआरबी बटालियन सकोह सुनील कुमार को कमांडेंट होमगार्ड ऊना लगाया गया है। कमांडेंट तीसरी आईआरबी बटालियन पंडोह मंडी उमापति जम्वाल को कमांडेंट दूसरी आईआरबी बटालियन सकोह में तैनाती दी गई है। एसपी सीआईडी सिक्योरिटी शिमला विरेंद्र शर्मा अब एसपी सीआईडी क्राइम शिमला होंगे।
पोस्टिंग का इंतजार कर रहे एचपीपीएस अधिकारी राजेश धर्माणी को एसपी सीआईडी सिक्योरिटी शिमला लगाया गया है। मंडी के एएसपी कुलभूषण वर्मा को आईआरबी जंगलबेरी, आईआरबी पंडोह से भूपेंद्र सिंह कंवर को मंडी में एएसपी के पद पर स्थानांतरित किया है।
हमीरपुर से स्टेट विजिलेंस व एंटी करप्शन ब्यूरो के एएसपी बलबीर सिंह को बिलासपुर के बस्सी बटालियन में एएसपी तैनात किया है। किन्नौर में डीएसपी मुख्यालय ब्रह्मदत्त भाटिया को इसी पद पर पालमपुर बदला गया है। नैनादेवी के डीएसपी बलदेव दत्त को छठी आईआरबी बटालियन कोलर ट्रांसफर किया गया है।
प्रोबेशन पीरियड पूरा होने पर अनिल कुमार को नैनादेवी में डीएसपी पहली नियुक्ति दी गई है। वहीं चंद्रपाल सिंह को किन्नौर में डीएसपी मुख्यालय व कर्ण सिंह गुलेरिया को डीएसपी सरकाघाट लगाया गया है।
पोस्टिंग का इंतजार कर रहे दोरजे राम को कांगड़ा एसएनसीसी रेंज में डीएसपी पद पर तैनात किया गया है। वहीं पालमपुर डीएसपी बनाए जा रहे मनोज कुमार का तबादला रद्द कर सकोह में ही तैनात रहने का आदेश दिया है।