फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का बड़ा फैसला: हिमाचल में 20 हजार मेधावियों को मिलेंगे आई थ्री प्रोसेसर वाले लैपटॉप

Thu, 28 Apr 2022 11:27 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, शिमला

सार

मेधावियों को हिमाचल सरकार ने डेल कंपनी के आई थ्री प्रोसेसर वाले विंडो-10 लैपटॉप देने का फैसला लिया है।लैपटॉप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के फोटो इंस्टाल करने का काम शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
लैपटॉप(प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले करीब 20,000 मेधावियों को आधुनिक तकनीक वाले 41,550 रुपये की कीमत वाले लैपटॉप दिए जाएंगे। मेधावियों को सरकार ने डेल कंपनी के आई थ्री प्रोसेसर वाले विंडो-10 लैपटॉप देने का फैसला लिया है। इसमें चार जीबी की रैम होगी, जिसे स्लॉट के माध्यम से 16 जीबी तक बढ़ाया भी जा सकेगा। लैपटॉप की हार्ड डिस्क ड्राइव एक टेरा बाइट (टीबी) की होगी। 

विज्ञापन


लैपटॉप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के फोटो इंस्टाल करने का काम शुरू हो गया है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही अगले माह से लैपटॉप का आवंटन करने का लक्ष्य रखा गया है। पूर्व की सरकारों के समय 10,000 से 12,000 रुपये की कीमत के लैपटॉप दिए जाते रहे हैं। इन लैपटॉप में माइक्रो सॉफ्ट की विंडो 10 इंस्टाल की गई है। 720 पिक्सल का वेब कैमरा और माइक्रोफोन भी लैपटॉप में शामिल किया गया है। लैपटॉप बैटरी की क्षमता चार घंटे लगातार इस्तेमाल करने की रहेगी।

चार वर्ष से है इंतजार
मेधावियों को लैपटॉप के लिए चार वर्ष से इंतजार है। शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 के मेरिट सूची में शामिल दसवीं और बारहवीं कक्षा के 18,019 और कॉलेजों के 1,828 मेधावियों को लैपटॉप दिए जाने हैं। कोरोना संकट के कारण बीते दो वर्ष के दौरान लैपटॉप खरीद प्रक्रिया प्रभावित हुई है। शैक्षणिक सत्र 2020-21 और 2021-22 के मेधावियों के लिए सरकार ने स्मार्ट मोबाइल फोन देने का फैसला लिया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्मार्ट फोन की खरीद प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया साइट्स देखने पर नहीं होगी रोक
लैपटॉप पर सोशल मीडिया साइट्स को प्रतिबंधित करने के लिए शिक्षा विभाग कोई भी सॉफ्टवेयर नहीं डालेगा। मेधावी पढ़ाई के साथ फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम और यू ट्यूब चैनल भी इसके माध्यम से देख सकेंगे।

14 इंच की होगी स्क्रीन, यूएसबी के होंगे तीन पोर्ट
मेधावियों को दिए जाने वाले लैपटॉप की स्क्रीन 14 इंच की होगी। इसमें यूएसबी के तीन पोर्ट दिए गए हैं। सीडी ड्राइव इसमें नहीं दी गई है। 1.63 किलोग्राम भार के लैपटॉप की बैटरी सहित तीन वर्ष की वारंटी होगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें