फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल फिस्टबॉल चैंपियनशिप में चमकी हिमाचली खिलाड़ी, जीता खिताब

Wed, 01 Feb 2017 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के पानीपत में 27 से 31 जनवरी तक आयोजित की गई नेशनल फिस्ट बॉल प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में प्रदेश की टीम चैंपियन रही। टीम ने फाइनल तक अच्छे खेल का प्रदर्शन कर महिला वर्ग के गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


लड़कों के वर्ग की टीम ने भी सेमीफाइनल तक जीत का क्रम जारी रखा। टीम कोच अमर ठाकुर ने बताया कि हिमाचल की लड़कियों की टीम ने फाइनल मुकाबले में तेलंगाना की टीम को 11-6, 11-5 और 11-6 से मात देकर मेडल पर कब्जा जमाया।

इसमें प्रदेश की खिलाड़ी भावना को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया है, जबकि ज्योति शर्मा, रीमा वर्मा, प्रतिभा  वर्मा, भावना, अंजली, संगीता ठाकुर व अन्य टीम खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर प्रदेश को जीत दिलवाई।
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों के लौटने पर मशोबरा में स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और समस्त टीम सदस्यों के शुभकामनाएं दीं। उधर, हिमाचल फिस्ट बॉल फेडरेशन के चेयरमैन देवेंद्र जस्टा और कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह जस्टा और टीम प्रबंधक अजय चौहान ने सभी महिला टीम के सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें