फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब कल्याण पैकेज से हिमाचल को मिले 223 करोड़, अनुराग ठाकुर ने दी जानकारी

Wed, 15 Apr 2020 07:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर
विज्ञापन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज से हिमाचल को अब तक लगभग 223 करोड़ से ज्यादा राशि ट्रांसफर की गई है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आज पूरी दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में है। इस वैश्विक आपदा से निपटने को सभी देश युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। हमारा देश भी इससे अछूता नहीं है। इसे देखते हुए मोदी सरकार अपने नागरिकों को स्वस्थ और सुरक्षित बनाए रखने के लिए सभी संभव उपाय कर रही है।

विज्ञापन


पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज का गठन किया है, जिसके तहत गरीबों, मजदूरों, किसानों, विधवाओं और दिव्यांगजनों के लिए आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया है। कहा कि सतर्कता से ही कोरोना के संक्रमण की रोकथाम संभव है। हम स्वयं संक्रमित होने से बचेंगे और दूसरों को भी संक्रमित होने से बचाएंगे व हम सब मिल कर कोरोना को हराएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें