प्रदेश वन विभाग के कर्मचारी और वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर प्रकाश बादल के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उनकी एक तस्वीर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। यह तस्वीर उन्होंने सोलन जिले के चक्की मोड़ पर खींची थी। इस संबंध में प्रकाश की तस्वीरों को विश्व स्तर पर प्रकाशित करने के लिए ग्रेट ब्रिटेन की दो प्रमुख न्यूज एजेंसियों केटर्स न्यूज और सोलनैट न्यूज ने एक करार किया है।
इसके तहत विश्व भर के अनेक देशों में प्रकाश का यह चित्र प्रकाशित होगा। इसके तहत प्रकाश की तस्वीरों को यूएसए, यूके, आस्ट्रेलिया और भारत सहित अनेक देशों के चर्चित समाचार पत्रों में स्थान मिलेगा।