फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर प्रकाश की खींची तस्वीर कई देशों में होगी प्रकाशित

Fri, 13 Mar 2020 01:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश वन विभाग के कर्मचारी और वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर प्रकाश बादल के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उनकी एक तस्वीर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। यह तस्वीर उन्होंने सोलन जिले के चक्की मोड़ पर खींची थी। इस संबंध में प्रकाश की तस्वीरों को विश्व स्तर पर प्रकाशित करने के लिए ग्रेट ब्रिटेन की दो प्रमुख न्यूज एजेंसियों केटर्स न्यूज और सोलनैट न्यूज ने एक करार किया है।

विज्ञापन


इसके तहत विश्व भर के अनेक देशों में प्रकाश का यह चित्र प्रकाशित होगा। इसके तहत प्रकाश की तस्वीरों को यूएसए, यूके, आस्ट्रेलिया और भारत सहित अनेक देशों के चर्चित समाचार पत्रों में स्थान मिलेगा।

Trending Videos
विज्ञापन

PIC - फोटो : अमर उजाला
यह जानकारी केटर्स न्यूज की ओर से दिल दिस्सेनाक्य और सोलनैट की और से जॉर्डन ने दी गई है। इस उपलब्धि के साथ प्रकाश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के अग्रणी वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर बन गए हैं। बादल को बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।

इससे पहले भी उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं। मूल रूप से शिमला जिला के जुब्बल के रहने वाले प्रकाश की इस तस्वीर को सोशल मीडिया भी  लगभग बीस हजार दर्शकों ने सराहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें