फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कुंजड़ी मल्हार को प्रसिद्धि दिलाने वाले लोक कलाकार घर में उपेक्षा का शिकार

Mon, 11 Nov 2019 01:40 PM IST
Krishan Singh सुभाष कुमार अग्निहोत्री, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
मशहूर लोक गायक अजीत भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उड़ा ओ मेरी ओ कुंजड़ी ओ बर सा दिहाडे मेरे रामा जिंदेया रे मेले सावन की झम-झम बूंदों के दौरान कुंज (सफेद हंस) के आगमन पर गाए जाने वाला ये गीत देश, प्रदेश और जिले में काफी प्रसिद्ध हैं। चंबा में भट्ट वंश कुंजडी मल्हार के गायन की परंपरा को बखूबी निभा रहा है। वर्तमान में मशहूर लोक गायक अजीत भट्ट इसके लिए प्रयासरत हैं। लेकिन, कुंजड़ी मल्हार की विरासत को सहेजने के लिए अजीत भट्ट को अभी तक सरकार, प्रशासन और संबंधित विभाग की नजर-ए- इनायत नहीं हो रही है।

विज्ञापन


अजीत भट्ट ने बताया कि चंबा में तत्कालीन जिलाधीश रही एम. सुधा देवी की ओर से कुंजड़ी मल्हार की प्रस्तुति को लेकर मिंजर मेले के दौरान एक रिकॉर्ड बनाने की तैयारी थी। एक साथ तीन हजार बच्चों की ओर से कुंजडी मल्हार की प्रस्तुति दी जानी थी। इसके लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों, स्कूलों में बच्चों को एक माह तक तैयारी भी करवाई गई थी। इसी बीच देश के राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन के चलते मिंजर मेले के दौरान होने वाली इस प्रस्तुति को रद्द कर दिया गया।

इसके बाद आज तक इस दिशा में पुन: कोई प्रयास तक नहीं हो पाए हैं। अजीत भट्ट के मुताबिक मिंजर विसर्जन से पूर्व मंजरी गार्डन में मुख्यमंत्री, विधायकों के समक्ष कुंजड़ी मल्हार की प्रस्तुति इसी आस में दी जाती है कि इसके उत्थान के लिए प्रयास किए जाएं। लेकिन, आज तक आश्वासन ही मिले हैं। अजीत भट्ट ने बताया कि कुंजडी मल्हार 80 वर्ष पहले से चंबा रियासत में गाया जाता आ रहा है।
विज्ञापन


उनके ताया सरदार प्रेम सिंह भट्ट से उन्होंने इसकी तालिम ली। 21 वर्ष की आयु में उन्हें कुंजडी मल्हार की प्रस्तुति देने का मौका मिंजर मेले के मंच पर मिला।इसके बाद विभिन्न मंचों पर कुंजडी मल्हार की प्रस्तुति दी। भाषा और संस्कृति विभाग की ओर से नार्थ जोन सिंगिंग प्रतियोगिता में उन्हें अपनी संस्कृति, अपनी विरासत लोगों के सामने रखने का मौका मिला। अजीत भट्ट ने कहा कि यदि संबंधित विभाग, प्रशासन कुंजडी मल्हार की लुप्त हो रही विरासत को सहेजने के लिए प्रयास करने चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें