चंबा। चंबा-सलूणी मार्ग पर स्थित कोटी पुल का रविवार को निरीक्षण किया गया। इस दौरान हैदराबाद से पहुंची टीम ने बारीकी से पुल की क्षमता की जांच परख की। टीम ने रिपोर्ट तैयार की जिसे उच्चाधिकारियों को सौंपा जाएगा। पुल का निरीक्षण होने के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक रही। प्रशासन की ओर से वाया बढ़ोह मार्ग आवाजाही के लिए रविवार को निर्धारित किया। आपात स्थिति में ही वाहनों की कोटी पुल से जाने दिया गया। टीम ने देर शाम निरीक्षण का कार्य पूरा किया। गौरतलब हो कि जिला चंबा में बेहद आवाजाही वाले मार्गों के साथ स्थित 15 पुलों की मियाद व उनके संरक्षण को लेकर लोक निर्माण विभाग काफी सजग है। पुलों की खस्ताहालत के चलते किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटित हो इसके लिए विभाग द्वारा अपने स्तर प्रयास शुरू किए हैं। हैदराबाद से पहुंची टीम पुलों की क्षमता का निरीक्षण कर रही है। टीम द्वारा अपने साथ लाई गई 17 ब्रिज इंफ्रास्ट्रक्चर मशीन भी उनके कार्य में अहम भूमिका अदा कर रही है। इस मशीन के जरिए इंजीनियरों की टीम पुलों के हरेक हिस्से का निरीक्षण आसानी से कर रही है।
लोक निर्माण विभाग तीसा के अधिशासी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि पुल का निरीक्षण किया गया है। वाहनों की आवाजाही के लिए रूट वाया बढ़ोह निर्धारित किया गया।