फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: साल 2026 में रविवार को पांच सरकारी छुट्टियां, राजपत्रित अवकाश का कैलेंडर जारी

Sat, 25 Oct 2025 10:05 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से साल 2026 के राजपत्रित अवकाश घोषित कर दिए हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 अगले साल पांच सरकारी छुट्टियां रविवार को होंगी। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से साल 2026 के राजपत्रित अवकाश घोषित कर दिए हैं। वर्ष 2026 में दिवाली, शिवरात्रि, गुरु रविदास जयंती, परशुराम जयंती व पूर्ण राज्यत्व दिवस रविवार को आ रहे हैं। पूर्ण राज्यत्व दिवस 25 जनवरी, गुरु रविदास जयंती 1 फरवरी, महाशिवरात्रि 15 फरवरी, परशुराम जयंती 19 अप्रैल और दीपावली 8 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैलेंडर के अनुसार कुल 24 राजपत्रित अवकाश पूरे वर्ष में रहेंगे। जबकि 12 अराजपत्रित अवकाश होंगे। महिला कर्मियों के लिए रक्षाबंधन, करवा चौथ और भाई दूज पर तीन अवकाश अलग से हैं। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर दो अवकाश जिला उपयुक्त घोषित कर सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि अगले साल 26 जनवरी सोमवार और 15 अगस्त शनिवार को है। ऐसे में रविवार की छुट्टी मिलकर एक साथ दो अवकाश भी बन जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें